add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: गिल को आउट दिए जाने पर भड़के फैंस, जाफर-सहवाग ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाये सवाल

स्कॉट बोलैैंड ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का शिकार किया. हालांकि गिल के आउट होने पर कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जाहिर की.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - June 10, 2023 8:22 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी को आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर शनिवार को भारत को जीत के लिए 444 रन का विशाल लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 173 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी.

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरूआत चार विकेट पर 123 रन के स्कोर पर की. लंच के एक घंटे बाद पारी घोषित करने से पहले कंगारू टीम ने 147 रन जोड़े. एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष स्कोरर रहे. उन्होंने नाबाद 66 रन की पारी खेली. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन जबकि मोह्रम्मद शमी और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिये.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरूआत दी. दोनों ने मिलकर 6 ओवर में 28 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए लेकिन अगले ओवर में स्कॉट बोलैंड ने भारत को पहला झटका दे दिया.

बोलैैंड ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का शिकार किया. हालांकि गिल के आउट होने पर कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जाहिर की. दरअसल, गिल स्लिप में कैमरन ग्रीन के हाथों में लपके गए लेकिन ये कैच क्लीन नहीं था और फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया गया. थर्ड अंपायर ने बार-बार रिप्ले देखा और फिर गिल को आउट करार दिया.

बोलैंड ने गिल को ये गेंद गुड लेंथ पर फेंकी जो टप्पा खाने के बाद अतिरिक्त उछाल के साथ ऑफ स्टंप के करीब की लाइन में आई. असमान उछाल देख गिल घबरा गए और खेलते वक्त एक हाथ उनका बल्ले से छूट गया. बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद हवा में गई और ग्रीन ने हवा में उड़ते हुए कैच लपक लिया.पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद कैच के वक्त जमीन से छू गई है लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद साफ कर दिया कि गिल आउट हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

गिल के इस तरह आउट होने के बाद भारतीय फैंस अंपायर के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं. हरभजन सिंह और दीपदास गुप्ता ने भी कहा कि गिल को गलत आउट दिया गया है. वसीम जाफर ने भी मजेदार मीम शेयर करते हुए थर्ड अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई.

 

 

सहवाग ने लिखा, “शुभमन गिल को आउट देते हुए अंपायर. कोई ठोस सबूत नहीं, जब संदेह हो, तो यह नॉट आउट है.”