• Home
  • News
  • VIDEO: Harbhajan Singh shares funny video of Wriddhman Sahan and Steven Smith

साहा ने की कबड्डी स्टाइल में विकेटकीपिंग, अंपायर की छूटी हंसी

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पिछले साल भारत में चार टेस्‍ट मैच की सीरीज खेलने के लिए आई। इस सीरीज में भले ही पहला मैच मेहमान टीम जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन अगले तीन मुकाबालों में से दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्‍जा कर लिया। रांची में इस सीरीज का तीसरा मैच खेला गया...

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 04, 2018, 05:31 PM IST

Published On Jun 04, 2018, 05:31 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2018, 05:31 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पिछले साल भारत में चार टेस्‍ट मैच की सीरीज खेलने के लिए आई। इस सीरीज में भले ही पहला मैच मेहमान टीम जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन अगले तीन मुकाबालों में से दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्‍जा कर लिया। रांची में इस सीरीज का तीसरा मैच खेला गया था, जो ड्रा रहा। हरभजन सिंह ने रांची टेस्‍ट के दौरान का एक वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। भले ही ये वीडियो एक साल पुराने मैच का हो लेकिन ऋद्धिमान साहा से जुड़ा ये मजेदार वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mayank-agarwal-decided-to-marry-to-long-time-girlfriend-aashita-sood-718157″][/link-to-post]

साहा ने स्मिथ के साथ खेली कबड्डी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रांची टेस्‍ट के पहले दिन ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बल्‍लेबाजी कर रही थी। मैदान पर ग्‍लेन मैक्‍सवेल के साथ कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ मौजूद थे। स्मिथ 97 रन बनाकर काफी मजबूती के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे। इसी बीच मैच का 80वां ओवर रवींद्र जड़ेजा ने डाला। एक गेंद स्मिथ के पैड में जाकर फंस गई। विकेटकीपिंग कर रहे साहा को ऐसा लगा मानों गेंद बल्‍ले पर लगकर पैड में अटकी हो। ऐसे में उनके पास स्मिथ को आउट करने का अच्‍छा मौका है। आव देखा न ताव, पैड में फंसी गेंद को पकड़ने के लिए साहा ने स्मिथ की ओर झपट्टा मार दिया।

अंपायर नहीं रोक पाए अपनी हंसी 

साहा से बचने के लिए स्मिथ उनसे दूर जाने लगे। कैच पकड़ने की जद्दोजहद में साहा और स्मिथ गिर पड़े। कुछ समय के लिए ऐसा लगा मानों दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही कबड्डी खेल रहे हों। हरभजन सिंह ने इस एक साल पुरानी वीडियो को शेयर किया। साहा ने गेंद पकड़ने के बाद अंपायर से आउट की अपील की। अंपायर ने साहा की अपील में तो खास दिलचस्‍पी नहीं दिखाई, लेकिन वो इस मजेदार घटना को देकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। साथ ही उन्‍होंने लिखा, “हा..हा..हा शाबाश साहा, कबड्डी, कबड्डी, कबड्उी”

Editor's Pick