- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Video: Hasan Ali entertain Pakistani crowd during flag-lowering ceremony at Wagah border
वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-सेरेमनी में शामिल हुई पाकिस्तानी टीम, हसन अली ने डांस पर भीड़ का मनोरंजन किया
पाकिस्तान टीम लाहौर में आयोजित कैंप में अभ्यास कर रही थी।
Published On Apr 22, 2018, 12:59 PM IST
Last UpdatedApr 22, 2018, 12:59 PM IST
हसन अली © Getty Images
हाल ही में वाघा बॉर्डर पर होने वाली मशहूर प्लैग-डाउन परेड सेरेमनी में पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम शामिल हुई। कप्तान सरफराज अहमद के साथ पूरी टीम सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानी दर्शकों और सेना का उत्साह बढ़ाती नजर आई। इसी दौरान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली उठे और गेट के सामने जाकर नाचने लगे। अली कुछ उसी तरह का एक्शन कर रहे थे, जैसा वो मैदान पर विकेट लेने के बाद करते हैं। अली को देखकर दर्शकों ने और जोर से सेना को चियर करना शुरू कर दिया।
Hasan Ali being Hasan Ali during the flag-lowering ceremony at the Wagah border pic.twitter.com/sQuiwthVLb
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 21, 2018
वाघा बॉर्डर पर रोजाना होने वाली इस सेरेमनी में भारत और पाकिस्तान सेना के जवान पूरे सम्मान के साथ अपने-अपने झंडे को नीचे उतारते हैं। इस दौरान दोनों देशों के नागरिक वहां मौजूद रहकर जवानों का हौसला बढ़ाते हैं। पाकिस्तान टीम फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। 11 मई को डबलिन में खेले जाने वाले इस मैच के लिए पाक टीम लाहौर कैंप में ट्रेनिंग कर रही थी। शनिवार को ट्रेनिंग कैंप पूरा होने के बाद पूरी टीम वाघा बॉर्डर पर सेरेमनी देखने के लिए आई थी।
Pakistan Test team visit Wagah border for the flag lowering ceremony pic.twitter.com/nxhYWtknpr
— PCB Official (@TheRealPCB) April 21, 2018
बता दें कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाईलैटलर सीरीज खेलने के समझौते को पूरा न करने को लेकर भारतीय बोर्ड से मुआवजे की मांग कर रहा है। भारत ने 2012-13 के बाद से पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है।