add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ईशान किशन ने किया धोनी का विकेटकीपिंग स्‍टाइल कॉपी

दलीप ट्रॉफी मुकाबले में ईशान किशन महेंद्र सिंह धोनी के स्‍टाइल में विकेटकीपिंग करते नजर आए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 4, 2018 7:07 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब टेस्‍ट क्रिकेट न खेलते हो लेकिन साल 2014 में टेस्‍ट से संन्‍यास के बाद से लेकर आज तक कोई भी खिलाड़ी उनकी जगह नहीं ले सका है। धोनी ने जनवरी 2017 में टीम इंडिया की कप्‍तानी छोड़ दी थी, लेकिन इसके बावजूद फैन्‍स आज भी उन्‍हें कैप्‍टन कूल के नाम से पहचानते हैं।

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में विराट कोहली कप्‍तान की भूमिका निभाते हैं। वनडे और टी-20 में आज भी विराट महेंद्र सिंह धोनी से सलाह लेकर निर्णय लेते नजर आते हैं। विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को एक शांत लेकिन बेहद तेज खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। माही की विकेटकीपिंग स्किल्‍स की सभी खिलाड़ी तारीफ करते हैं। युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग स्‍टाइल की कॉपी करने का प्रयास करते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दलीप ट्रॉफी मुकाबले में खेल रहे युवा खिलाड़ी ईशान किशन विकेटकीपिंग में महेंद्र सिंह धोनी की कॉपी करते नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी से गेंद मिलने के बाद बेहद चालाकी से बिना पीछे मुड़े गेंद को विकेट पर फेंकने में माहिर हैं। कुछ इसी स्‍टाइल में ईशान किशन ने भी दलीप ट्रॉफी मुकाबले में गेंद को फेंका। हालांकि गेंद विकेट पर लगने से पहले ही नॉन स्‍ट्राइकर एंड पर मौजूद खिलाड़ी क्रीज के अंदर पहुंच चुका था।

ईशान किशन भी झारखंड के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अक्‍सर ईशान और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को विकेटकीपिंग की टिप्‍स देते नजर आते हैं।