- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Video kl rahul enjoys basketball during lockdown brian lara criticizes 4006271
VIDEO: लॉकडाउन में क्रिकेट छोड़ बॉक्सेटबॉल का लुत्फ उठा रहे हैं केएल राहुल
कोरोना वायरस महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है।
Published On Apr 21, 2020, 11:01 AM IST
Last UpdatedApr 21, 2020, 11:01 AM IST
भारतीय टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) लॉकडाउन के दिनों में क्रिकेट को छोड़कर बॉस्केटबॉल खेल रहे हैं।
दरअसल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने घर के बाहर कोर्ट में बॉस्केटबॉल खेलते दिख रहे हैं। कैप्शन के साथ राहुल ने लिखा, “लक्ष्य सेट करें और शॉट लगाएं।”
View this post on Instagram
राहुल ने कैप्शन में इस बात का भी जिक्र किया कि वो काफी समय के बाद बॉस्केटबॉल खेल रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में विंडीज दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) ने राहुल के खेलने की तकनीकि की आलोचना की।
लारा ने लिखा, “राहुल तुम्हारा सिर गेंद के बहुत पास है।”
पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर के साथ राहुल के कमेंट सेक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की पत्नी और प्रोफेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह ने लिखा, “मुझे नहीं पता था कि तुम बॉस्केटबॉल खेलते हो।”