IND vs NZ: मैदान पर केएल राहुल-जेम्‍स नीशम के बीच हुआ विवाद, देखें VIDEO

केएल राहुल ने मैच में शतकीय पारी खेली.

Edited By : India.com Staff |Feb 11, 2020, 02:42 PM IST

Published On Feb 11, 2020, 02:42 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2020, 02:42 PM IST

भारत और न्‍यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच जारी सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्‍लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम (James Neesham) के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली.

दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्‍के फुल्‍के अंदाज में हुई यह जु‍बानी जंग 20वें ओवर के दौरान हुई. दरअसल, केएल राहुल ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट लगाया. गेंदबाजी पर मौजूद नीशम विकेट के बीच में ही खड़े रहे, जिससे राहुल को अपना रन पूरा करने में परेशानी हुई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-मार्टिन गप्टिल की बड़ी उपलब्धि, NZ के लिए बतौर सलामी बल्‍लेबाज नाम किया ये रिकॉर्ड

अपना रन पूरा करने के बाद राहुल और नीशम के बीच मैदान पर जुबानी जंग शुरू हो गई. हालांकि अंत में दोनों खिलाड़ी साथ में हंसते हुए नजर आए.

मैच में केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्‍कोर तक पहुंचाया. उन्‍होंने 113 गेंद पर 112 रन बनाए. यह उनके करियर का चौथा शतक है. वो बतौर विकेटकीपर एशिया से बाहर शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्‍लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ भारत के लिए यह कारनामा कर चुके हैं.

पढ़ें:- विराट कोहली का बीते 5 सालों में वनडे सीरीज में सबसे खराब प्रदर्शन, बनाए महज…

नंबर-5 या इससे निचले क्रम पर खेलते हुए भारत की तरफ से दो साल बाद कोई शतक आया है. केएल राहुल से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी बार 2017 में यह कारनामा किया था.

देखें वीडियो

Untitled from Cricket Fan on Vimeo.

Editor's Pick