Video: मिलिए न्यूजीलैंड के 'जसप्रीत बुमराह' से, हूबहू मिलता है एक्शन

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने अनोखे एक्शन की वजह से बाकी गेंदबाजों से अलग हैं।

Edited By : India.com Staff |Feb 08, 2020, 09:17 AM IST

Published On Feb 08, 2020, 09:17 AM IST

Last UpdatedFeb 08, 2020, 09:17 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से लाइमलाइट में आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को करियर की शुरुआत में अपने एक्शन को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। हालांकि कुछ हद तक श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) से मिलता जुलता बुमराह का एक्शन ही उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग करता है।

अपने एक्शन की काफी आलोचना होने के बावजूद बुमराह ने इसे कभी नहीं बदला और इसी के दम पर उन्होंने पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया को सफलता दिलाई। आज बुमराह विश्व क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं और भारत के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट खेलते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाहिर है ऐसे सफल गेंदबाज से युवा खिलाड़ी प्रभावित होंगे ही। भारत के कई युवा गेंदबाज बुमराह की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करते दिख चुके हैं लेकिन अब इस खिलाड़ी का एक्शन विश्व भर में मशहूर हो चुका है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक बच्चा नेट्स में बुमराह की तरह गेंदबाजी करता दिख रहा है। ये वीडियो न्यूजीलैंड से है। वीडियो में मौजूद बच्चा हूबहू भारतीय गेंदबाज बुमराह के एक्शन की नकल करता दिख रहा है जो कि काबिले तारीफ है।

INDvNZ, 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

इंजरी की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे बुमराह फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं जो कि वापसी के बाद उनकी पहली सीरीज है। हालांकि इस दौरे पर बुमराह को अब तक वो सफलता नहीं मिल पाई है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बुमराह ने 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। बुमराह के विकेटों के घटने का एक कारण ये भी हो सकता है कि बल्लेबाज इस घातक गेंदबाज के खिलाफ कम खतरा मोल लेते हैं और ज्यादा सावधानी से खेलते हैं।

Editor's Pick