- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Video: Megan Schutt becomes first Australian Women to claim a hat-trick in T20I
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनी मेगन स्कट
स्कट ने भारत के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे टी20 मैच में 31 रन देकर 3 विकेट झटके।
Published On Mar 26, 2018, 05:08 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2018, 05:08 PM IST
मेगन स्कट © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में लगातार तीसरा मैच हारकर टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। सीरीज के चौथे मैच में भारत को 36 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने फाइनल में जगह पक्की की है। इस जीत की नायक गेंदबाज मेगन स्कट रही, जिन्होंने मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए। मेगन ने इस मैच में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ashish-nehra-lifetime-ban-will-be-severe-punishment-for-steve-smith-david-warner-695833″][/link-to-post]
मेगन ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को दूसरे ही ओवर में दो बड़े झटके दिए। ओवर की पहली दूसरी और तीसरी गेंद पर जेमिमा रॉड्रिग्स के दो लगातार चौके मारने के बाद भी मेगन ने हौसला नहीं हारा और पांचवीं गेंद पर स्मृति मंधाना को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। मंधाना पूरी तरह से गेंद को पढ़ने में चूक गई और गेंद उनके पिछले पैर से होकर सीधा स्टंप पर जा लगी। मेगन ने ओवर की आखिरी गेंद पर सीनियर बल्लेबाज मिताली राज को शून्य पर बोल्ड किया। गेंद मिताली राज के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर स्टंप की तरफ गई।
HAT TRICK! pic.twitter.com/391UnmDmAK
— Megan Schutt Fan Club (@MeganSchuttFans) March 26, 2018
ओवर की आखिरी दो गेंदो पर दो लगातार विकेट लेने के बाद मेगन को हैट्रिक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लेनिंग ने मेगन को पांचवें ओवर में फिर से गेंद थमाई और पहली ही गेंद पर उन्होंने टीम को सफलता दिलाई। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मेगन ने दीप्ति शर्मा को अमैंडा वेलिंग्टन के हाथों कैच आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी के साथ वो टी20 में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज बन गई।