विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी के बाद धोनी ने सलमान खान का बर्थडे मनाया
मुंबई में पत्नी साक्षी और केदार जाधव के साथ सलमान की पार्टी अटैंड की
Published On Dec 27, 2017, 02:10 PM IST
Last UpdatedDec 27, 2017, 02:10 PM IST

26 दिसंबर 2017 की रात क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों खासकर एम एस धोनी के लिए काफी व्यस्त रही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी पहले अपनी पत्नी के साथ विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए और उसके बाद वो सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी गए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और टीम के खिलाड़ी केदार जाधव के साथ सलमान खान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिवार के साथ वक्त बिताया। धोनी सलमान के साथ रात पर पार्टी कर रहे और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान की पार्टी के लिए पनवेल गए एम एस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी रात 9 बजे विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में लोअर परेल के सेंट रेजिस होटल में पहुंचे। टीम इंडिया के कई सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की। हालांकि एम एस धोनी कुछ ही देर तक इस पार्टी में रहे और इसके बाद वो मुंबई से 75 किमी. दूर पनवेल पहुंच गए। एमएस धोनी के अलावा केदार जाधव और कैटरीना कैफ ने भी विराट की पार्टी के बाद सलमान की बर्थडे पार्टी में शिरकत की।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/photosteam-india-members-bollywood-stars-attend-virat-kohli-anuskha-sharmas-mumbai-reception-673609″][/link-to-post]
विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में एम एस धोनी ने काला सूट पहना हुआ था लेकिन सलमान की पार्टी में वो जींस और काली जैकेट में नजर आए। सलमान की बर्थडे पार्टी में कैटरीना कैफ और धोनी के अलावा संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, मौनी रॉय, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे स्टार्स पहुंचे। कोहली के रिसेप्शन से फ्री होकर प्रफुल पटेल और बाबा आजमी भी पहुंचे।