टी20 सीरीज हराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दिया 'गुरु ज्ञान'

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में श्रीलंका को 2-1 से वनडे और 3-0 से टी20 सीरीज हराई है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 26, 2017, 04:53 PM IST

Published On Dec 26, 2017, 04:53 PM IST

Last UpdatedDec 26, 2017, 04:53 PM IST

मुंबई वनडे के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बात करते महेंद्र सिंह धोनी Twitter Screenshot

भारत बनाम श्रीलंका मुंबई टी20 से दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही कोई बड़ी पारी ना खेली हो लेकर मैच की सारी लाइमलाइट उन्हीं की तरफ रही। पहले धोनी ने जीत का रन मारकर भारत को 3-0 से सीरीज जिताई, उसके बाद सैंटा की टोपी पहनकर साथी खिलाड़ियों और दर्शकों को अपना मजाकिया अंदाज दिखा। वहीं मुंबई टी20 के दौरान एक बार फिर धोनी का जेंटलमैन रूप भी देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद जहां एक तरफ सभी खिलाड़ी जश्न मनाने में व्यस्त थे, तब धोनी हारी हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/year-ender-2017-top-10-stunning-catches-672272″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें धोनी श्रीलंकाई खिलाड़ियों अकिला दनंजया, सदीरा समरविक्रमा और उपुल थरंगा को खेल से जुड़े कुछ टिप्स देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर साबित हो गया कि धोनी कितने बड़े खिलाड़ी हैं। उनके लिए हार और जीत से भी बढ़कर खेल भावना है। धोनी पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं, मैच के बीच में भी वो कई बार विपक्षी टीम के घायल बल्लेबाज की मदद करने आगे आ जाते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म करने के बाद धोनी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में वो अपने बेटी जीवा के साथ क्रिसमम मनाते दिखे। धोनी को 5 जनवरी से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाना है।

Editor's Pick