VIDEO: लंबे समय बाद नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर है।

Edited By : India.com Staff |Nov 15, 2019, 10:49 AM IST

Published On Nov 15, 2019, 10:49 AM IST

Last UpdatedNov 15, 2019, 10:49 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को लंबे समय के बाद नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे। दरअसल धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में नई पिच का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

पूर्व कप्तान ने पिच पर कुछ देर बल्लेबाजी अभ्यास किया। बता दें कि धोनी इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप से लौटने के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर हैं। धोनी को पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज से बाहर रखा गया है। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

विराट कोहली के बाद अश्विन ने भी टेस्ट क्रिकेट के लिए पांच वेन्यू निश्चित जाने का समर्थन किया

मुमकिन है कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी करें।

क्रिकेट से ब्रेक के दौरान धोनी ने रांची के लोकल कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। धोनी और उनके साथी सुमित ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता को जीता।

Editor's Pick