वीडियो: सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी
सोमवार को महेन्द्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे
Published On Apr 12, 2016, 07:15 PM IST
Last UpdatedApr 12, 2016, 07:15 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सोमवार की रात अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सलमान खान खुद धोनी और साक्षी को रिसीव करने आए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान को उनके मामा बनने पर बधाई देने पहुंचे थे। हाल ही सलमान की बहन अर्पिता ने एक लड़के को जन्म दिया है। जिसके बाद से सलमान के घर पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है। धोनी और साक्षी के अलावा प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा भी थी। पूर्णा साक्षी की सबसे खास सहेलियों में एक हैं। ALSO READ: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के फिल्म का पोस्टर जारी
सोमवार को देर रात हुए इस सरप्राइज विजिट ने मीडिया जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मौके पर धोनी ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी थी तो धोनी की पत्नी साक्षी ब्लैक कलर के ड्रेस में किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लग रही थी। महेन्द्र सिंह धोनी और सलमान खान हाल ही में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार ये पार्टी सुबह 4 बजे तक चली। उसके बाद धोनी और साक्षी ने सलमान से विदा लिया। सलमान खान इन दिनों मामा बनने का जश्न मना रहे हैं और उनके घर पर लगातार पार्टियों का दौर चल रहा है।
महेन्द्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। 9 अप्रैल को हुए पहले मुकाबले में धोनी की टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा कर सीजन की शानदार शुरूआत की।