Advertisement

Video: रांची के मैदान पर एक बार फिर दिखा धोनी का पुराना अंदाज

Video: रांची के मैदान पर एक बार फिर दिखा धोनी का पुराना अंदाज

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 26 रनों की पारी खेली।

Updated: March 8, 2019 8:21 PM IST | Edited By: Gunjan Tripathi
रांची  के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार विकेट के पीछे अपनी फुर्ती का नमूना दिखाया। धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 42वें ओवर में विकेट के पीछे तेजी दिखाई और खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा।

जब रविंद्र जडेजा की शानदार फील्डिंग को मिला धोनी का साथ

कुलदीप यादव ने 42वें ओवर की आखिरी गेंद शॉन मार्श को गेंद डाली। जिसे उन्होंने कवर्स की दिशा में खेल दिया। गेंद रविंद्र जडेजा के हाथों में गई। उन्होंने तेज थ्रो करते हुए गेंद धोनी को पकड़ाई। धोनी ने अपना करिश्मा दिखाते हुए बिना स्टंप को देखे गेंद हाथ के इशारे से गेंद को विकेटों पर मार दिया और इस तरह दूसरे छोर पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल (47) अर्धशतक बनाने से चूक गए।

पहले भी रांची के मैदान पर कर चुके हैं ये करतब

इस मैदान पर धोनी का ये करिश्मा फैंस को दूसरी बार देखने को मिला है। इस मैच से पहले भारत ने इस मैदान पर 26 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में भी धोनी ने कुछ इस तरह से रॉस टेलर को रन आउट किया था। धोनी ने तब भी बिना स्टंप्स की तरफ देखे द को अपने दस्तानों से बिना देखे स्टम्प की तरफ डिफलेक्ट कर दिया और गेंद सीधे विकेटों पर जाकर लगी जहां टेलर रन आउट हो गए। उस मैच में गेंद फाइन लेग पर गई थी और धवल कुलकर्णी ने गेंद को थ्रो किया था।

धोनी का बिना विकेट की तरफ देखे बल्लेबाजों को रन आउट करना ना ही फैंस के लिए नई बात है और ना ही विपक्षी टीमों के लिए। हाल में न्यूजीलैंड के दौरे पर पांचवें और आखिरी वनडे में धोनी ने कीवी बल्लेबाज जेम्स नीशम को कुछ इसी तरह से आउट किया था। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी बल्लेबाजों को धोनी से सतर्क रहने की सलाह दी थी।
Advertisement
Advertisement