×

रोहित शर्मा और रसेल के साथ टी20 विश्व कप के पहले निसान ने जारी किया वीडियो

रोहित शर्मा आजकल एशिया कप में भारतीय टीम के साथ खेलने में व्यस्त हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 2, 2016 3:03 PM IST

रोहित शर्मा, फोटो सौजन्य: ट्विटर
रोहित शर्मा, फोटो सौजन्य: ट्विटर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने- अपने फन में माहिर क्रिकेटर हैं और टी20 क्रिकेट में इन दोनों की प्रतिभा का तो पूरा क्रिकेट जगत कायल है। क्रिकेटर अक्सर खाली समय में क्रिकेट बीच में या अपने घर के अहाते में खेलते नजर आ जाते हैं। इसी थीम को अपना विषय बनाते हुए कार बनाने वाली कंपनी निसान ने एक वीडियो बनाया है। इस एड में रोहित शर्मा और रसेल नजर आ रहे हैं। निसान ने यह एड आईसीसी टी20 विश्वकप के पहले क्रिकेटप्रेमियों के जेहन में रोमांच पैदा करने को लेकर बनाया है। निसान आईसीसी टी20 विश्वकप 2016 का आधिकारिक पार्टनर भी है। निसान ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा पोस्ट किया है। और लिखा है, ” “Let @ImRo45, @Russell12A, @SuzieWBates & Nissan show you how to play cricket! HOWZAT? #IgniteTheExcitement” ये भी पढ़ें: विराट ने अपने नाम किया एक और शानदार रिकॉर्ड

वीडियो में दिखाया गया है कि पहले रसेल को स्टंप्स में गेंद मारने की चुनौती दी जाती है, जबकि कार को पिच के बीच में खड़ा कर दिया जाता है। अब ऐसे में कार के बीच में खड़े होते हुए कार की खिड़कियों से गुजरते हुए गेंद का स्टंप्स पर लगना दिलचस्प होता है। रसेल के इस कारनामे के बाद रोहित शर्मा कार से उतरते हैं और उनकी उसी गेंद पर शॉट लगाने की चुनौती देते हैं और सीधा स्ट्रेट का बेहतरीन ड्राइव खेलते हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप भारत में 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच जिम्बाब्वे और हांगकांग के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा।