add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने वीडियो संदेश जारी कर खाई ये कसम

मौजूदा आईपीएल सीजन में बैंगलोर की टीम को अबतक खेले छह मैचों में से चार में हार मिली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - April 27, 2018 12:37 AM IST

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली जितने अच्‍छे बल्‍लेबाज हैं असल जिंदगी में उतने ही अच्‍छे इंसान भी हैं। फील्‍ड पर कोहली अक्‍सर काफी आक्रमक दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो ऐसे नहीं हैं। वो हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। विराट कोहली अब एक नई मुहिम से जुड़े हैं, वो है देश की सड़कों को सुरक्षित बनाने की।

देश में इस वक्‍त सड़क सुरक्षा सप्‍ताह मनाया जा रहा है। कोहली भी अब इस मुहिम से जुड़ गए हैं। उन्‍होंने ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली बता रहे हैं कि रोजाना शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण भारत में 19 लोगों की हादसों का शिकार होकर मौत हो जाती है। साल भर में लगभग 6,700 लोग इस तरह से अपनी जान गंवा देते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source


कोहली ने अपने वीडियो संदेश में शपथ ली कि वो अपने जीवन में कभी ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करेंगे। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वो भी इस मुहिम में उनका हिस्‍सा बने और कभी शराब के नशे में गाड़ी न चलाएं। मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अबतक खेले मैचों में काफी बदनसीब रही है। उसने छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में बैंगलोर ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए। चेन्‍नई की टीम ने इस बड़े लक्ष्‍य को भी दो गेंद बाकी रहते ही बना लिया।