• Home
  • News
  • Video quick stumping from ms dhoni peter handscomb wallk back

देखिए, एडिलेड वनडे में धोनी की बिजली सी तेजी, कैसे उड़ाई गिल्ली

धोनी की स्टंपिंग का यह वीडिया सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 15, 2019, 12:44 PM IST

Published On Jan 15, 2019, 12:44 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2019, 12:44 PM IST

MS Dhoni wicketkeeper Getty Images

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी की बिजली सी तेजी एक बार फिर से देखने मिली। धोनी ने कंगारू बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंप कर भारत की बड़ी सफलता दिलाई। धोनी की स्टंपिंग का यह वीडिया सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर लगातार आलोचना की जा रही है लेकिन उनकी विकेटकीपिंग कमाल की है। एडिलेड वनडे में धोनी ने विकेट के पीछे एक बार फिर से कमाल की तेजी दिखाई। उन्होंने 20 रन पर खेल रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंप आउट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विकेट के पीछे चीते सी तेजी दिखाने वाले धोनी एक बार फिर शार्प और क्विक दिखे। हैंड्सकॉम्ब ने जरा सी चूक की और धोनी ने गिल्लियां बिखेरने डाली। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 28वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर हैंड्सकॉम्ब शॉट लगाने की कोशिश में आगे बढ़े और धोनी ने वापसी का मौका नहीं दिया।

अलग-अलग देश के खिलाफ वनडे में धोनी की स्टंपिंग:

24 v श्रीलंका
16 v ऑस्ट्रेलिया*
16 v इंग्लैंड
14 v वेस्टइंडीज

Editor's Pick