×

राहुल द्रविड़ ने अपने चाहने वालों के लिए पोस्ट किया वीडियो

वीडियो में द्रविड़ ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के कई रोंमाचक अनुभवों का जिक्र किया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 14, 2016 11:54 AM IST

राहुल द्रविड़ ने अपने 43वेे जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को एक विशेष तोहफा दिया © PTI
राहुल द्रविड़ ने अपने 43वेे जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को एक विशेष तोहफा दिया © PTI

भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने 43वें जन्मदिन के अवसर पर अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपने चाहने वालों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। 6.41 मिनट के इस वीडियो में द्रविड़ ने कालेज के फर्स्ट क्लास करियर की यात्रा के बारे में बताया है। द्रविड़ किस तरह एक जूनियर क्रिकेटर से एक रणजी क्रिकेटर बने द्रविड़ ने इस वीडियो में बताया है। इस वीडियो में द्रविड़ ने एक रणजी खिलाड़ी के तौर पर ट्रेन यात्रा, इडेन गॉर्डन, कर्नाटक टीम की कप्तानी जैसे मजेदार अनुभव को अपनी आवाज देकर इस वीडियो के माध्यम से अपने चाहने वालों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। ALSO READ: वीडियो: जब खुद को ‘बकरा’ बनने से नहीं रोक सके राहुल द्रविड़

वीडियो की शुरूआत होती है जब द्रविड़ अपने रणजी करियर की शुरूआत के बारे में बताते हैं। द्रविड़ बताते है कि किस तरह उनको पहली बार रणजी टीम में शामिल होने के लिए फोन आया जब वो कूच बिहार ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच खेल रहे थे। उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन गुंडप्पा विश्वनाथ ने उनको फोन कर उनके चयन की खबर बताई। द्रविड़ कर्नाटक रणजी टीम में शामिल अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों सैयद किरमानी, जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के साथ टीम में खेलने के अनुभव को भी बताया है। ALSO READ: जानिए द्रविड़ से जुड़ी 10 रोचक बातें

इस वीडियो में द्रविड़ ने खुद की परेशान करने वाली आदतों का भी जिक्र किया है। देर रात तक किताब पढ़ना, कमरे के अंदर बल्लेबाजी का अभ्यास करने की अपनी आदतों जिनसे उनके रूममेट्स परेशान होते थे का जिक्र किया है और उन दिनों में अपनी इन परेशान करने वाली आदतों के लिए माफी भी मांगी है। इसके बाद द्रविड़ ने इडेन गॉर्डन के मैदान से अपने पहले प्यार का जिक्र किया है। किस तरह अपने रणजी क्रिकेट के दिनों में द्रविड़ कोलड्रिंक्स और स्नैक्स खाने की अपनी आदत से लेकर द्रविड़ ने अपने दूसरे रणजी मैच में इडेन के मैदान पर लगाए यादगार शतक का अनुभव भी बताया है। रणजी के दिनों में टीम के ट्रेन से यात्रा करने की एक रोचक घटना का जिक्र भी द्रविड़ ने किया है जिसमें उनको ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा करनी पड़ी थी।

Video courtesy – Vimeo.

TRENDING NOW

एक रणजी प्लेयर से कर्नाटक टीम का कप्तान बनने और कर्नाटक को रणजी चैंपियन बनाने का जिक्र भी द्रविड़ ने किया है। वीडियो का अंत द्रविड़ के अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत से होता है, जब द्रविड़ बताते है कि मैदान पर कैच की प्रैक्टिस कराते हुए किस तरह उस समय के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन उनके पास से गुजरते हुए उनसे कहा था -राहुल तुम आज खेल रहे हो।  ALSO READ: राहुल द्रविड़ बर्थडे स्पेशल: 12 कोटेशन जो द्रविड़ की शख्सियत को बयान करते हैं