- क्रिकेट न्यूज़
- News
- VIDEO: Rishabh Pant sledges Pat Cummins from behind the stump
एडिलेड में रिषभ पंत ने की पैट कमिंस की स्लेजिंग, वायरल हुआ वीडियो
एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया ने 31 रनों से जीत दर्ज की।
Published On Dec 10, 2018, 01:38 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2018, 01:38 PM IST
Rishabh Pant Pat Cummins @ Screen grab
टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट में 31 रनों से जीत दर्ज कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में टीम इंडिया की ये छठी जीत है। सीरीज शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा अपनी टीम को मैदान पर आक्रमक रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन इसके उलट भारतीय टीम मैदान पर ज्यादा आक्रमक दिखी। मैच के पांचवें दिन विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का पैट कमिंस को स्लेज करने का तरीका काफी चर्चा में रहा।
पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं शामिल
मैच का प्रसारण कर रहे फॉक्स क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल पर 56 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में ये बताने का प्रयास किया गया कि पंत इंतना शोर मचा रहे थे कि पूरे ओवर के दौरान कमेंट्री की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। अश्विन के ओवर के दौरान कमेंटेटर चुप रहे और स्टंप माइक के माध्यम से केवल पंत की आवाज ही सुनाई गई।
Stump mic on
It’s cricket like never before, no commentary in the whole over #AUSvIND #foxcricket pic.twitter.com/8R2nwVMa9W— Fox Cricket (@FoxCricket) December 10, 2018
56 सेकेंड के वीडियो में पंत बल्लेबाजी कर रहे पैट कमिंस को उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन के ओवर के दौरान पंत उन्हें ‘कमोन ऐश’ कहते हुए अच्छी गेंदबाजी के लिए शाबाशी दे रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि ‘बस पैट कमिंस का विकेट आने वाला है’। ‘पैड पर गेंदबाजी करें’। वहीं, दूसरी ओर कमिंस पूरे ओवर के दौरान शांति से बल्लेबाजी करते हुए दिखे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। भारतीय फैन्स लगातार विकेट के पीछे से पंत द्वारा कमिंस को उकसाने के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एडिलेड टेस्ट के दौरान रिषभ पंत ने कुल 11 कैच पकड़े। इसके साथ ही वो एबी डिविलियर्स और जैक रसेल के साथ विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं। रिषभ पंत एक मैच में 11 कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
पढ़ें: एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजों ने मूर्खतापूर्ण क्रिकेट खेली: शास्त्री
पंत से पहले भारतीय टेस्ट टीम में रिद्धिमान साहा विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वो एक टेस्ट मैच के दौरान 10 कैच पकड़ चुके हैं। पंत ने एडिलेड टेस्ट में साहा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।