×

गणतंत्र दिवस के मौके पर सचिन तेंदुलकर का देशवासियों को संदेश(वीडियो)

सचिन तेंदुलकर पिछले दिनों राष्ट्र गान वीडियो में नजर आए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 26, 2016 12:36 PM IST

सचिन तेंदुलकर © IANS ( File Photo)
सचिन तेंदुलकर © IANS ( File Photo)

भारत में आज 67वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने देश वासियों को बधाईयां दीं। वहीं क्रिकेट किवदंती सचिन तेंदुलकर ने भी देशवासियों को इस पावन अवसर पर बधाईयां भेजी। साथ ही उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को एक संदेश भी दिया। सचिन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, “सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां आती हैं। जब इन दोनों में संतुलन होता है तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। आप प्रायः हमारे अधिकारों की बात करते हैं और जिम्मेदारियां भूल जाते हैं। अगर इन दोनों का मिश्रण होगा तो आप हर चीज का अच्छी तरह से कर पाएंगे।” भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20: खुद को बेहतर साबित करने उतरेंगी दोनों टीमें

सचिन तेंदुलकर समय समय पर लोगों को सामाजिक कार्यों के संबंध में जागरुक करते रहते हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी निलेश कुलकर्णी के साथ एक राष्ट्रगान का वीडियो लॉन्च किया था। इस वीडियो में उनके साथ अन्य स्पोर्ट्स पर्सनालिटी शरीक हुए थे। जिनमें टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, और दो बार कुश्ती में ओलंपिक मेडल जीतने वाले सुशील कुमार शामिल हैं। इस वीडियो का टाइटल स्पोर्ट्स हीरोज रखा गया है। सचिन भारत के सबसे चहेते क्रिकेटर हैं। उनके रिटायरमेंट को तीन साल होने को हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में रत्ती भर कमी नहीं आई है। सचिन ने अपना अँतिम टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

Republic DayBest Wishes on our #RepublicDay.. Jai Hind!

TRENDING NOW

Posted by Sachin Tendulkar on Monday, January 25, 2016