add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया के किशोर कुमार बने सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेटर रैना एक हिंदी फिल्म के लिए गाना गा चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - March 11, 2018 6:22 PM IST

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना हर मामले में ऑलराउंडर हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ रैना टीम में अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज की भूमिका भी निभाते हैं। साथ ही फील्डिंग में तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। इसके साथ साथ रैना एक बेहतरीन गायक भी हैं। भारतीय टीम का ये क्रिकेटर हिंदी फिल्म और एलबम में गाना गा चुका है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रैना ने टीम इंडिया के लिए किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ये शाम मस्तानी’ गाया। रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो भी पोस्ट किया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/nidahas-trophy-2018-4th-t20i-preview-india-will-seek-revenge-against-sri-lanka-691769″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो में रैना होटल के बैंड के साथ मिलकर गाना गा रहे हैं और सामने बैठे टीम इंडिया के सदस्य इसका लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो में ऋषभ पंत, विजय शंकर और केएल राहुल नजर आ रहे हैं। इससे पहले रैना एक रेडियो चैनल के कार्यक्रम के लिए ‘बिटिया रानी’ गाना गा चुके हैं जो उन्होंने अपने बेटी ग्रेसिया के लिए गाया था। ये शो उनकी पत्नी प्रियंका रैना का था, जिसका नाम ‘द प्रियंका रैना शो’ रखा गया था। इतना ही नहीं रैना एक हिंदी फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्टर’ के लिए बतौर पेशेवर गायक भी गाना गा चुके हैं।

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

रैना टीम इंडिया के साथ कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 मैच की तैयारी कर रहे हैं। और कड़े नेट सेशन के बाद आराम के लिए संगीत से बेहतर क्या हो सकता है। कल भारतीय टीम को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ निदास ट्रॉफी का चौथा टी20 मैच खेलना है।