महिला क्रिकेटर ने उमर अकमल को क्लीन बोल्ड किया

बेंटले कार के साथ तस्वीर पोस्ट करने पर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं अकमल।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 18, 2017, 11:01 AM IST

Published On Jul 18, 2017, 11:01 AM IST

Last UpdatedJul 18, 2017, 11:01 AM IST

उमर अकमल © Getty Images
उमर अकमल © Getty Images

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल अक्सर ही गलत कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही अकमल ने बेंटले कार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद ट्विटर पर उनका मजाक बन गया। वहीं एक बार फिर उन्होंने खुद को ट्रोल का शिकार बनाया है। दरअसल अकमल नार्वे में खेले जा रहे एक प्रदर्शनी खेल में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वह एक युवा खिलाड़ी की साधारण सी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आठ साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे अकमल से इस तरह की गलती की उम्मीद नहीं थी लेकिन लगता है अकमल लोगों को अचंभित करना काफी पसंद है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले दिनों अकमल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बेंटले कार के साथ खड़े नजर आ रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ पोस्ट कर लिखा कि, “कड़ी मेहनत के बाद लंदन में आराम कर रहा हूं।” उनके इस ट्वीट से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें राष्ट्रीय कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की सूची से निकाल दिया था। इसे लेकर यूजर्स ने उनका खूब मजाक उड़ाया। किसी ने लिखा कि “ना तो तुम्हारे पास कॉन्ट्रेक्ट है ना ही फिटनेस, कौन सी कड़ी मेहनत कर रहे हो।” वहीं किसी ने लिखा कि अकमल किसी और की गाड़ी के सामने फोटो खिंचवा रहे हैं। [ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी स्मृति मंधाना के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी खास बातें]

अकमल में इन सभी का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, “मैं अपने सभी फैंस से प्यार करता हूं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आप नकारात्मक टिप्पणियों से दूर रहें। आपकी दुआ और समर्थन की मैं हमेशा सराहना करता हूं।” राष्ट्रीय कॉन्ट्रेक्ट से बाहर होने के बाद इस तरह से ट्रोल होना और फिर एक युवा महिला गेंदबाज के खिलाफ बोल्ड हो जाना, लगता है अकमल का समय ठीक नहीं चल रहा है।

Editor's Pick