• Home
  • News
  • Video: Virat Kohli changed after Success, Watch his First and Latest Interview

कभी पत्रकारों के सवाल पूछने पर शर्माते थे विराट कोहली, देखिए पहला इंटरव्यू

सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद पत्रकार के सवाल पर भड़क गए विराट कोहली

Edited By : Anoop Dev Singh |Jan 18, 2018, 01:32 PM IST

Published On Jan 18, 2018, 01:32 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2018, 01:32 PM IST

© Getty Images, Twitter Grab
© Getty Images, Twitter Grab

कामयाबी इंसान को कितना बदल देती है ये कोई विराट कोहली  के रवैये को देखकर जान सकता है। जो विराट कोहली कभी रिपोर्ट्स के सवालों पर शर्माया करते थे वो अब एक कामयाब क्रिकेटर बनने के बाद उन्हीं रिपोर्टरों के सवालों पर भड़कने लगे हैं। सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली से जब एक पत्रकार ने उनकी प्लेइंग इलेवन पर सवाल कर डाला तो वो भड़क गए और यहां तक कह दिया कि वो यहां सवालों का जवाब देने आए हैं, लड़ने नहीं।

हार से बौखलाए टीम इंडिया के कप्‍तान से जब सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल किए गए तो वो कई बार अपना आपा खोते दिखाई दिए। उन्होंने पत्रकारों से कह दिया कि आप ही मुझे बेस्ट 11 खिलाड़ी बता दें मैं उन्हीं के साथ खेलूंगा। विराट कोहली ने जिस तरह से ये बयान दिया, इसके बाद उन के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। वैसे आपको बता दें एक दौर वो भी था जब विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और वो दिल्ली के क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक इंटरव्यू भी लिया गया था जो कि गलती से हुआ था। दरअसल इंटरव्यू दिल्ली के रणजी खिलाड़ियों का होना था लेकिन उन खिलाड़ियों के नहीं पहुंच पाने के कारण विराट कोहली को पत्रकार के सवालों का जवाब देने के लिए भेज दिया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने पहले इंटरव्यू में विराट कोहली बेहद ही भोले और सहमे से नजर आ रहे थे। विराट कोहली बेहद शालीनता से जवाब दे रहे थे। मगर आज जब विराट कोहली सफलता कि बुलंदियों पर हैं तो उनके मुंह से तल्ख शब्द निकल रहे हैं। वो अपनी बात को गुस्से में रख रहे हैं और लड़ाई होने की बात कर रहे हैं।

बुधवार को मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने जब कोहली से हर मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर पूछा कि क्या यह एक कारण हो सकता है कि भारत मैच हार गया तो कोहली गुस्सा हो गए. कोहली ने गुस्से में कहा, ‘आपने 30 में से कितने टेस्ट मैच देखे?’ पत्रकार ने पलट कर जबाव दिया, ‘आपने कितनी बार टीम बदली?’ कोहली ने कहा, ‘कुल मिलाकर 21 जीत और दो हार और ड्रॉ।’ पत्रकार ने कहा, ‘इनमें से भारत में कितने जीते।’ गुस्साए कोहली ने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता. हम जब भी मैदान पर जाते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं. मैं यहां आपके सवालों का जबाव देने आया हूं दोस्त लड़ने नहीं.’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/3-indian-players-named-in-icc-odi-team-of-the-year-2017-679005″][/link-to-post]

विराट कोहली का ये बयान बेहद ही शर्मनाक है। विराट सफलता की सीढ़ियां तो चढ़ गए हैं लेकिन क्या वो शालीनता के पैमाने पर सफल हो पाए हैं, इसका अंदाजा आप खुद ही लगाइए।

Editor's Pick