×

वीडियो: पाकिस्तान पर जीत के बाद सिंगर बने विराट कोहली और सुरेश रैना

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी विराट, रैना के अलावा कोच संजय बांगर भी बने सिंगर

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 29, 2016 6:29 PM IST

मैदान पर बल्ले से अपना जौहर दिखाने वाले सुरेश रैना और विराट कोहली ने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया © Getty Images
सुरेश रैना और विराट कोहली ने बांग्लादेश में एक समारोह के दौरान अपने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया © Getty Images

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के सदस्य मस्ती के मूड में दिखे। पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने मस्ती करने में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विराट ने इस बार बल्ले की बजाय माइक का दामन थामा और सिंगिंग में हाथ आजमाते हुए गाना गया। विराट ने ये सिलसिला शुरू किया तो सुरेश रैना भी पीछे नहीं रहे और उन्होने भी बॉलीवुड के एक गाने को अपने सुरों से सजा दिया। गौरतलब है कि रैना पहले ही बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू कर चुके हैं। ALSO READ: अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण विराट कोहली पर जुर्माना

बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विराट कोहली और सुरेश रैना के अलावा संजय बांगर ने भी सिंगिंग में अपना हाथ आजमाया। भारतीय टीम के सभी सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे है और खूब मस्ती की। विराट ने ‘ताजमहल’ फिल्म का गाना ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ गाया, तो रैना ने ‘परिंदा’ फिल्म का गाना ‘तुमसे मिलके ऐसा लगा’ गाया। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बागंर भी पीछे नहीं रहे और उन्होने भी अपने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन कर सबका मनोरंजन किया। ALSO READ: बल्लेबाजों की भीड़ में चमक बिखेरते ये गेंदबाज

भारत ने शनिवार को एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 83 रनों पर समेट दिया। भारतीय टीम की भी शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन विराट कोहली के शानदार 49 रनों की बदौलत भारत ने 15.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत 1 मार्च को एशिया कप में श्रीलंका के साथ भिड़ेगी।

TRENDING NOW