VIDEO: WTC फाइनल से पहले बल्लेबाजी अभ्यास करने नेट्स में उतरे कप्तान कोहली
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगी।
Published On Jun 15, 2021, 05:50 PM IST
Last UpdatedJun 15, 2021, 05:50 PM IST
(IANS)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले की तैयारियों को देखते हुए साउथम्पटन के हैम्पशायर बाउल में नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट किया जिसमें कोहली को भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ तेज बाउंसर फेंक रहे हैं।
Three sleeps away from the BIG GAME.
How excited are you?#WTC21 #TeamIndia pic.twitter.com/nqaI6cf33H
— BCCI (@BCCI) June 15, 2021
सोमवार को इस मैदान के मुख्य क्यूरेटर ली ने बताया था कि पिच में पेस और बाउंस होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम की तरह स्क्वाड में गहराई होना बहुत जरूरी है: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन
कोहली ने नेट्स पर यार्कर गेंद से बचने का अभ्यास किया और ड्राइव शॉट भी खेला। वीडियो के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने अन्य बल्लेबाजों को गेंदबाजी की जहां ऋषभ पंत ने छक्का जड़ा।
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी बल्लेबाजी अभ्यास की फ्लिक शॉट खेला।
भारतीय टीम तीन जून को साउथम्पटन पहुंची थी जिसके बाद वह 10 दिनों तक क्वारंटीन में रही थी जिस दौरान टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेला था। भारतीय टीम सोमवार को क्वारंटीन से बाहर आई।