×

एशिया कप से पहले गोल्डेन टेंपल पहुंचे विराट कोहली(वीडियो)

गोल्डेन टेंपल में वक्त बिताने के बाद विराट ने कहा बहुत अच्छा लगा यहां आकर, बहुत समय से आने की इच्छा थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 20, 2016 4:28 PM IST

विराट कोहली एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले गोल्डेन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे © Getty Images
विराट कोहली एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले गोल्डेन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे © Getty Images

भारतीय रन मशीन विराट कोहली आने वाले दो बड़े टूर्नामेंट एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले भक्तिमय अंदाज में दिखे। विराट कोहली अपनी मां और बहन के साथ दर्शन के लिए गोल्डेन टेंपल पहुंचे। विराट और उनके परिवार ने गोल्डेन टेंपल में अपना माथा टेंकने के बाद वाघा बॉर्डर भी गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई क्रिकेटर गोल्डेन टेंपल आया हो, विराट से पहले युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह जैसे क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर ही गोल्डेन टेंपल में आते रहते हैं। विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। इस दौरान विराट ने अपने परिवार के साथ समय बिताया। अब विराट एशिया कप और टी20 विश्व कप में एक बार फिर से बल्ले की चमक बिखेरने को तैयार हैं। ALSO READ: विराट ने मंगाया नया फिटनेस डिवाइस

विराट की इस यात्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट अपनी मां और बहन के साथ गोल्डेन टेंपल में प्रवेश कर रहे हैं। इस वीडियों में एक दर्शक को विराट की तारीफ में प्राउड ऑफ यू विराट कोहली सर, प्राउड ऑफ यू बोलते हुए सुना जा सकता है। गोल्डेन टेंपल में वक्त बिताने के बाद विराट ने कहा कि बहुत अच्छा लगा मूझे, बहुत समय से यहां आने की मेरी इच्छा थी, बहुत शांति मिली यहां आकर। हालांकि विराट ने एशिया कप और टी20 विश्व कप से संबधित किसी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

TRENDING NOW

विराट कोहली 2016 में गजब की फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में उनके बल्ले से रनों की बरसात हुई। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि विराट अपनी इस शानदार फॉर्म को एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी जारी रखेंगे। विराट ने छुट्टी के इन पलों में अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के साथ-साथ परिवार के साथ भी भरपूर समय बिताया।