×

सहवाग ने एमसीएल में मैच की पहली गेंद पर लगाया छक्का(वीडियो)

सहवाग ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 29, 2016 11:42 AM IST

सहवाग एमसीएल में जिमनी अरेबियंस के कप्तान हैं  © Getty Images
सहवाग एमसीएल में जिमनी अरेबियंस के कप्तान हैं © Getty Images

हाल ही में शुरू हुए एमसीएल टूर्नामेंट में सहवाग ने मैच की पहली  गेंद पर छक्का मारकर अपनी पुरानी यादें ताजा करवा दीं। जेमिनी अरेबियंस की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सहवाग ने एंडी मेके की पहली गेंद पर  स्क्वेयर लेग का जबरदस्त छक्का लगाया। सहवाग इस मैच में 11  गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। पारी की शुरुआत छक्का या चौके से करना सहवाग के लिए कोई नई  बात नहीं है। वह पहले भी यह कारनामा  कई बार कर चुके हैं। इसी वजह से क्रिकेट के चाहने वाले सहवाग की बल्लेबाजी के दीवाने हैं।सहवाग की धमाकेदार शुरुआत का ही असर था कि उनकी टीम अरेबियंस ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 234  रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

अरेबियंस की ओर से कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 43 गेंदों में 86 रन बनाए। वहीं रिचर्ड लेवी ने 43 गेंदों में 62 व ब्रेड हॉज ने नॉट आउट रहते  हुए 19 गेंदों में 46 रन बनाए। लिब्रा टीम की ओर से ब्रेड हॉग को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा। हॉग ने 4 ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं अन्य गेंदबाज एंडी मैके, इयान बटलर, सीन इरविन, डोसचेटे और मारकस नॉर्थ ने 10  प्रति ओवर के ऊपर की औसत से रन दिए।

TRENDING NOW

जवाब में भारी भरकम स्कोर का पीछा करने उतरी लिब्रा टीम ने अपना पहला विकेट जाक कैलिस के रूप में जल्दी गंवा दिया। कैलिस ने 14 रन बनाए। लिब्रा की ओर से रेयान टेन डोसचेटे 53(37) और टिम एंब्रोस 30(27) के अलावा कोई भी बल्लेबाज अरेबियंस के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया और अंततः लिब्रा निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। इस तरह अरेबियंस ने 78 रनों से मैच जीत लिया। अरेबियंस की ओर से काइल मिल्स, नवेद उल-हसन, और मुथैया मुरलीधरन ने दो-दो विकेट लिए।