• Home
  • News
  • VIDEO:’Kohli Kohli’ chants the Hyderabad crowd in front of the Gautam Gambhir

हैदराबाद में लगे कोहली-कोहली के नारे, फैंस ने गंभीर को बुरी तरह चिढ़ाया, देखें वायरल वीडियो

मेजबान हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 47 रनों का योगदान दिया

Edited By : Vanson Soral |May 13, 2023, 05:59 PM IST

Published On May 13, 2023, 05:59 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2023, 05:59 PM IST

IPL-LSG-Gautam Gambhir

screengrab

IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है विराट कोहली फैंस जो गंभीर को देखते ही अपने कोहली-कोहली चिल्लाना शुरू कर देते हैं. ऐसा ही नजारा एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में देखने को मिला.

दरअसल, लखनऊ सुपर जांयट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर जब डग आउट की तरफ बढ़ रहे थे तो स्टेडियम में बैठे सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस जोर-जोर से कोहली-कोहली चिल्लाने लगे. हालांकि गंभीर ने इन नारों पर कोई ध्यान नहीं दिया और वह अपने रास्ते चल गए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले भी फैंस द्वारा गंभीर को कोहली-कोहली के नारों से चिढ़ाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. एक वीडियो में तो गंभीर फैंस को घूरते भी नजर आए थे.

SRH vs LSG मैच की बात की जाए तो मेजबान हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 47 रनों का योगदान दिया जबकि अब्दुल समद ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली. लखनऊ की ओर से कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. क्रुणाल ने ये दोनों विकेट बैक टू बैक गेंदों पर हासिल किए.

 

प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, एडन मारक्रम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, फजल हक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक माकर्ंडेय, टी नटराजन

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान

Editor's Pick