- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vijay Deverakonda will be looking forward to making a biopic of Virat Kohli very soon
साउथ का ये सुपरस्टार करना चाहता है विराट कोहली की बायोपिक, भारत-पाक मैच के दौरान किया खुलासा
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए पूरी दुनिया से क्रिकेट फैंस दुबई पहुंचे थे जिसमें टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल थे।
Published On Aug 30, 2022, 05:13 PM IST
Last UpdatedAug 30, 2022, 05:13 PM IST
BCCI
विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक हैं। कोहली ने हाल ही में एशिया कप 2022 में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। दरअसल, कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना 100वां T20I मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने 35 रनों की पारी खेली और लंबे समय बाद लय में नजर आए।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए पूरी दुनिया से क्रिकेट फैंस दुबई पहुंचे थे जिसमें टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल थे। इस मैच में विजय देवरकोंडा ने न केवल बतौर दर्शक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि कमेंटेटरों से भी व्यक्तिगत रूप से भी बात की और मैच पर अपने विचार रखे।
#VijayDevarakonda watching Ind Vs Pak match in Dubai. pic.twitter.com/fsrhQwIB8X
— curious learner (@curioushuman_R) August 28, 2022
इस खास बातचीत के दौरान तेलुगु कमेंटेटरों ने विजय देवरकोंडा से कुछ मजेदार सवाल भी किए। कमेंटेटरों ने पूछा कि किस क्रिकेटर की बायोपिक में विजय देवरकोंडा काम करना चाहेंगे। विजय ने बहुत उत्साह के साथ जवाब दिया कि वह एमएस धोनी पर एक बायोपिक बनाना पसंद करेंगे, लेकिन धोनी की बायोपिक बन चुकी है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिर विजय ने कहा कि वह विराट कोहली की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना चाहेंगे।
इस दौरान विजय देवरकोंडा ने विराट कोहली के लिए प्रति सम्मान प्रकट किया और कोहली को “विराट अन्ना” के रूप में संबोधित किया।