विजय हजारे ट्रॉफी: हनुमा विहारी की मेहनत बेकार, सेमीफाइनल में हैदराबाद

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 282/8 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश 267 रन पर ऑलआउट हो गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 15, 2018, 05:48 PM IST

Published On Oct 15, 2018, 05:48 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2018, 05:48 PM IST

Ambati Rayudu © Getty Images

Ambati Rayudu (File Photo) © Getty Images

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में हैदराबाद ने 14 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने बी. संदीप 96(97) की पारी की मदद से 282/8 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान हनुमा विहारी ने 99 गेंद पर 95 रन बनाए, लेकिन अन्‍य बल्‍लेबाजों के फ्लॉप शो के कारण वो आंध्र प्रदेश को हार से नहीं बचा सके।

इस हार के साथ ही आंध्र प्रदेश की टीम का सफर विजय हजारे ट्रॉफी में खत्‍म हो गया है। वहीं, हैदराबाद ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान आंध्र प्रदेश के लिए कप्‍तान हनुमा विहारी 95(99) के अलावा रिकी भुई 52(71) ने अर्धशतक जमाया। अन्‍य कोई भी बल्‍लेबाज ज्‍यादा देर पिच पर नहीं बिता सका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विहारी और रिकी भुई के बीच तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी बनी। इस साझेदारी के टूटने के बाद लगातार अंतराल पर आंध्र प्रदेश के विकेट गिरते र‍हे। हैदराबाद के लिए मोहम्‍मद सिराज ने तीन और रवि किरन ने दो विकेट निकाल टीम की जीत सुनिश्चित की।

हैदराबाद की बल्‍लेबाजी

इससे पहले हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्‍लेबाज तनमय अग्रवाल 31(44) और अक्षत रेड्डी 18(30) के बीच पहले विकेट के लिए महज 38 रन की साझेदारी बनी। 11वें ओवर में अक्षत तो 16वें ओवर में तनमय आउट होकर चलते बने।

टीम के 97 रन के स्‍कोर पर हैदराबाद को रोहित रायडू के रूप में तीसरा झटका लगा। जिसके बाद कप्‍तान अंबाती रायडू 28(37) और बी. संदीप 96(97) के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी बनी। टीम के 165 रन के स्‍कोर पर अंबाती रायडू रन आउट हो गए। जिसके बाद संदीप ने विकेटकीपर कोला सुमंथ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

50वें ओवर की चौथी गेंद बी.संदीप बड़ा शॉट लगाने के चक्‍कर में कैच आउट हो गए। वे महज चार रन से अपने शतक से चूक गए। आंद्र प्रदेश के बंदारू अयप्‍पा, गिरिनाथ रेड्डी और वॉय. पृथ्वीराज को दो-दो विकेट मिले।

Editor's Pick