add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: अनुकूल राय ने महाराष्ट्र को 181 पर रोका

बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र के रोहित मोटवानी ने अर्धशतक जड़ा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 15, 2018 1:02 PM IST

बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अनुकूल राय की शानदार गेंदबाजी के सामने महाराष्ट्र टीम 181 रनों पर सिमट गई। झारखंड के अनुकूल राय ने 9 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। महाराष्ट्र की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित मोटवानी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं कप्तान राहुल त्रिपाठी ने 47 रनों की पारी खेली।

मैच की शुरुआत में झारखंड टीम के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। महाराष्ट्र की पारी शुरुआत करने आए स्प्निल गुगले और रुतुराज गायकवाड ने पहले वितेट के लिए 35 रन जोड़े। 50 के स्कोर पर दोनों ही सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अंकित बावने (8) और नौशाद शेख (8) सस्ते में आउट हो गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

72 पर चार विकेट खोने के बाद रोहित और राहुल ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 76 रन जोड़े। 32वें ओवर में अनुकूल राय ने इस साझेदारी को तोड़ा। 36वें ओवर में अर्धशतक बना चुके रोहित भी अनुकूल राय का शिकार बने। यहां से महाराष्ट्र टीम की पारी बिखरती चली गई और 181 रन पर सिमट गई। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए झारखंड के पास 182 रनों का लक्ष्य है।