• Home
  • News
  • Vijay Hazare Trophy 2018-19, 3rd Quarter-Final: S Sanjay Rathour’s fifty lead Jharkhand to semi-final

विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा झारखंड

संजय राठौर और सौरभ तिवारी की साझेदारी की मदद से बारिश से प्रभावित मैच में झारखंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 15, 2018, 05:02 PM IST

Published On Oct 15, 2018, 05:02 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2018, 05:02 PM IST

Saurabh Tiwary © Getty Images (File Photo)

बारिश से प्रभावित मैच में महाराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में झारखंड के सामने 34 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य रखा गया था। जिसे संजय राठौर और सौरभ तिवारी ने मिलकर 32.2 ओवर में हासिल कर लिया।

राठौर ने 81 गेंदो पर 53 रन बनाकर अपना पहला लिस्ट एक अर्धशतक जड़ा। वहीं तिवारी ने भी 33 गेंदो पर 28 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले कप्तान ईशान किशन ने 28 रन बनाए थे। झारखंड टीम 18 अक्टूबर को दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर में ही दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले झारखंड टीम के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। महाराष्ट्र की ओर से रोहित मोटवानी (52) और कप्तान राहुल त्रिपाठी (47) ने मिलकर 76 रन जोड़े। 32वें ओवर में अनुकूल राय ने इस साझेदारी को तोड़ा। 36वें ओवर में अर्धशतक बना चुके रोहित भी अनुकूल राय का शिकार बने। यहां से महाराष्ट्र टीम की पारी बिखरती चली गई और 181 रन पर सिमट गई थी।

Editor's Pick