- Home
- News
- Vijay Hazare Trophy 2018-19, Elite B roundup: Saurashtra beat Hyderabad; Kerala beat Chhattisgarh
विजय हजारे ट्रॉफी : बारिश से प्रभावित मैच में सौराष्ट्र ओर केरल की जीत
बारिश के कारण 45 ओवर में मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप के 76 रन के बूते 9 विकेट पर 196 रन बनाए।
Published On Sep 23, 2018, 10:11 PM IST
Last UpdatedSep 23, 2018, 10:11 PM IST
Jaydev Unadkat (Image courtesy: AFP)
तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के चार विकेट से सौराष्ट्र ने रविवार को विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में बारिश से प्रभावित ग्रुप बी के मैच में हैदराबाद को वीजेडी प्रणाली से सात विकेट से शिकस्त दी।
बारिश के कारण 45 ओवर में मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बवांका संदीप के 76 रन के बूते नौ विकेट पर 196 रन बनाए।
पालम मैदान पर खेले गए मैच में बारिश ने दोबार खलल डाला और सौराष्ट्र को जीत के लिए 20 ओवर में 110 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोबिन उथप्पा ने 35 रन बनाए।
केरल ने छत्तीसगढ़ को वीजेडी प्रणाली के तहत 6 विकेट से मात दी
बारिश से प्रभाबित ग्रुप बी के एक अन्य मैच में केरल ने छत्तीसगढ़ को वीजेडी प्रणाली के तहत छह विकेट से मात दी।
इस मैच के हीरो केरल के हरफनमौला खिलाड़ी जलज सक्सेना रहे जिन्होंने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 58 रन बनाए। केरल ने छत्तीसगढ़ को 39.5 ओवर में 138 रन पर आउट कर इस लक्ष्य को 40 ओवर में हासिल कर लिया।
उत्तर प्रदेश और ओड़िशा का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
(इनपुट-एजेंसी)