• Home
  • News
  • Vijay Hazare Trophy 2018-19, Elite C roundup: Bengal beat Tripura by 8 wickets

विजय हजारे ट्रॉफी : समित का शतक भी त्रिपुरा को जीत नहीं दिला सका

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 263 रन ही बना सकी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2018, 07:02 PM IST

Published On Sep 23, 2018, 07:02 PM IST

Last UpdatedSep 23, 2018, 07:02 PM IST

samit patel © Getty Images (File Photo)

समित पटेल के नाबाद 135 रन के बेहतरीन शतक के बावजूद त्रिपुरा को एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में बंगाल के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 272 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन त्रिपुरा की टीम निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 263 रन ही बना सकी। पटेल ने 153 गेंदों पर 13 चौके लगाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

निरूपम चौधरी ने 53 और ब्रविश शेट्टी ने 37 रन का योगदान दिया। बंगाल के अशोक डिंडा और प्रयास बर्मन ने दो-दो विकेट लिए।

तमिलनाडु ने राजस्‍थान को 1 विकेट से दी शिकस्‍त

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में 133 रन का स्कोर बनाया जिसे तमिलनाडु ने 32.5 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हरियाणा ने जम्‍मू एंड कश्‍मीर को 3 विकेट से दी मात

ग्रुप-सी के ही तीसरे मैच में हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को तीन विकेट से हरा दिया। हरियाणा ने पहले गेंदबाजी करते हुए जम्मू एवं कश्मीर को 34.3 ओवर में 108 रन पर ढेर कर दिया और फिर 36.1 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick