add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु को 60 रन से हराकर कर्नाटक ने जीता चौथा खिताब

बारिश से प्रभावित फाइनल मैच में कर्नाटक को VJD नियम से जीत मिली।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - October 25, 2019 4:45 PM IST

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर कर्नाटक ने बारिश से प्रभावित रहे विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल मैच में तमिलनाडु को 60 रन से हारकर खिताब जीता।

बेमौसम बरसात के लिए मशहूर बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तमिलनाडु के लिए पारी की शुरुआत करने आए मुरली विजय पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अभिमन्यू मिथुन के खिलाफ आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विजय के आउट होने के बाद सभी को चौंकाते हुए रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। अश्विन मात्र 8 रन बनाकर वी कौशिक का शिकार हुए। 24 रन पर दो विकेट खोने के बाद सीनियर बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने पारी को संभाला।

मार्च 2020 में श्रीलंका का दौरा करेगी इंग्लैंड टीम

मुकुंद ने 110 गेंदो पर 9 चौकों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर उन्हें बाबा अपराजित की मदद मिली, जिन्होंने 84 गेंदो पर 66 रन जड़े। इन दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से तमिलनाडु ने 200 रन का आंकड़ा पार किया।

हालांकि आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर मिथुन ने तमिलनाडु टीम को एक गेंद बाकी रहते 252 रन पर ढेर कर दिया।

253 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक टीम को राहुल और मयंक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह

राहुल ने 72 गेंदो पर 52 गेंदो की पारी खेली और मयंक ने 55 गेंदो में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। जिसकी मदद से कर्नाटक ने 23 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 146 रन बना लिए। जिसके बाद तेज बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा।

बारिश ना रुकने पर VJD नियम के अनुसार कर्नाटक को 23 ओर में एक विकेट पर 86 रन का लक्ष्य मिला, जिसे वो पहले ही पार कर चुके थे। तमिलनाडु को 60 रन के अंतर से हारकर कर्नाटक ने चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती।