add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मनीष पांडे के अर्धशतक और श्रेयस गोपाल के 'चौके' ने कर्नाटक को दिलाई जीत

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 278 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 7, 2019 8:08 PM IST

कप्तान मनीष पांडे (50) के अर्धशतक के बाद लेग स्पिनर श्रेयस अय्यर के ‘चौके’ की मदद की से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप ए के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में आध्रप्रदेश को 53 रन से हरा दिया।

पढ़ें: रोहित करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर पहुंचे, अश्विन की शीर्ष 10 में वापसी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अलूर क्रिकेट स्टेडियम में आंध्रप्रदेश की ओर से बल्लेबाजी का न्यौता दिए जाने के बाद कर्नाटक ने पांडे के अर्धशतक और बी आर शरत के नाबाद 45 रन के उपयोगी योगदान से 7 विकेट पर 278 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

बाद में गोपाल की फिरकी के सामने आंध्र प्रदेश की टीम को 225 रन पर समेटकर 53 रन की आसान जीत दर्ज की जिन्होंने 48 रन देकर चार विकेट झटके।

कर्नाटक को सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (33) और देवदत्त पद्दीकल (44) ने तेज शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिये 68 रन बनाये। करुण नायर हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और 24 रन बनाकर आउट हो गए।

पांडे ने फिर 56 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 50 रन बनाए। आंध्र के लिए डी बी प्रशांत कुमार ने 78 रन की पारी खेली लेकिन को हार का मुंह देखना पड़ा।

पढ़ें: लक्ष्मण ने ओपनर मयंक अग्रवाल की तुलना वीरेंद्र सहवाग से की

एक अन्य मैच में हैदराबाद ने गोवा को पांच विकेट से शिकस्त देकर चार अंक हासिल किये।

TRENDING NOW

हैदराबाद ने बी संदीप और मोहम्मद सिराज के चार चार विकेट से गोवा को 122 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद तन्मय अग्रवाल ने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर हैदराबाद को जीत दिलाई।

छत्तीसगढ़ ने आठ विकेट पर 246 रन का स्कोर बनाकर सौराष्ट्र को 181 रन पर आउट कर 65 रन से जीत हासिल की।