add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे: दिनेश कार्तिक की कप्‍तानी वाली तमिलनाडु ने जीता लगातार 7वां मैच

बाबा अपराजित की शतकीय पारी के दम पर ग्रुप स्‍टेज के मैच में तमिलनाडु ने रेलवे को हराया।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - October 9, 2019 10:57 PM IST

बाबा अपराजित के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर तमिलनाडु ने रेलवे को आठ विकेट से हराकर विजय हजारे ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी में लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

अपराजित ने 124 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाये। इससे पहले उन्होंने 30 रन देकर चार विकेट चटकाये।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- IND vs SA, Live Streaming: जानें कब और कहां देखें पुणे टेस्‍ट

तमिलनाडु के सात जीत के साथ 28 अंक है और नाॅकआउट चरण में उसका प्रवेश तय है। गुजरात छह मैचों में छह जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

रेलवे के 50 ओवरों में नौ विकेट पर 200 रन के जवाब में तमिलनाडु ने लक्ष्य 44. 1 ओवर में हासिल कर लिया। अपराजित ने ऑलराउंडर विजय शंकर (72 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 186 रन जोड़े।

इससे पहले रेलवे के लिये मनीष राव ने 85 गेंद में 55 रन बनाये जबकि प्रथम सिंह ने 43 रन की पारी खेली। अन्य मैचों में राजस्थान ने सेना को हराकर पहली जीत दर्ज की जबकि बंगाल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया।

पढ़ें:- ‘रोहित का बतौर सलामी बल्‍लेबाज टेस्‍ट डेब्‍यू ठीक ठाक था’

त्रिपुरा की टीम 49 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई । बंगाल ने मनोज तिवारी के 85 रन की मदद से लक्ष्य 47. 1 ओवर में हासिल कर लिया।

वहीं, राजस्थान ने आदित्य गढवाल की 91 और चेतन बिष्ट की 71 रन की पारी के सहारे 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाये। जवाब में सेना की टीम 44 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई। राहुल चाहर ने चार विकेट लिये।