• Home
  • News
  • Vijay hazare trophy 2020 21 karnataka vs mumbai semi final 2 prithvi shaw has broken the record for the most runs in a single edition 4483609

Vijay Hazare Trophy, Karnataka vs Mumbai, SF 2: पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन का तीसरा 150+, विजय हजारे ट्रॉफी में रच डाला इतिहास

पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन पारी में सर्वोच्च स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

Edited By : India.com Staff |Mar 11, 2021, 12:52 PM IST

Published On Mar 11, 2021, 12:52 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2021, 12:52 PM IST

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Karnataka vs Mumbai, Semi Final 2: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई-कर्नाटक के बीच सेमीफाइनल-2 खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने 122 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 165 रन की पारी खेली. ये शॉ का विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 में तीसरा 150+ स्कोर रहा.

पृथ्वी शॉ ने 105* (89), 34 (38), 227* (152), 36 (30), 2 (5) 185* (123) और 165 (122) रन की पारी खेली है. यानी शॉ सीजन में अब तक 7 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 4 शतक की मदद से 754 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 95 चौके और 21 छक्के जड़े हैं. वह इस वक्त सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी के साथ पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले मयंक अग्रवाल ने साल 2018 में 723 रन बनाए थे. अगर मुंबई आज इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करता है, तो शॉ के पास अपने इस रिकॉर्ड और अधिक बेहतर करने का मौका होगा.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं. उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी के बाद ट्वीट करते हुए इस 21 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ की है.

Editor's Pick