Vijay Hazare Trophy 2022: सेमीफाइनल लाइनअप तय, इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल
Vijay Hazare Trophy 2022: सेमीफाइनल लाइनअप तय, इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल
क्वार्टर फाइनल मैच में जीत दर्ज कर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम और सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Published on - November 28, 2022 6:53 PM IST
Vijay Hazare trophy (Photo-Jay Shah twitter page)
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गए हैं. सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जीत दर्ज कर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम और सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा.
कर्नाटक ने पंजाब को हराया:
Add Cricket Country as a Preferred Source
कर्नाटक ने पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब को चार विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के शतक (109 रन) से 50 ओवर में 235 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम ने रविकुमार समर्थ के 71 रन, श्रेयस गोपाल के 42 रन और मनीष पांडेय के 35 रन की मदद से लक्ष्य को 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.
रुतुराज गायकवाड़ के दोहरे शतक से महाराष्ट्र की जीत:
रुतुराज गायकवाड़ के 159 गेंद में नाबाद 220 रन (10 चौका, 16 छक्का) की मदद से महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा. आर्यन जुयाल के 159 रन की पारी के बावजूद यूपी की टीम 272 रन ही बना सकी. महाराष्ट्र ने 58 रन से मुकाबले को जीता.
रियान पराग की तूफानी पारी से असम ने जम्मू कश्मीर को दी मात:
जम्मू कश्मीर ने हेनन नजीर के 124 रन और शुभम खजुरिया के 120 रन की मदद से असम के सामने जीत के लिए 351 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, असम की टीम ने रियान पराग के 116 गेंद में 174 रन और रिषभ दास के नाबाद 114 रन की मदद से लक्ष्य को 46.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
सौराष्ट्र ने तमिलनाडु को हराया:
सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्विक देसाई के 61 रन, चिराग जानी के नाबाद 52 रन और अर्पित बासवडा के 51 रन की मदद से तमिलनाडु के सामने जीत के लिए 294 रन का लक्ष्य रखा था, तमिलनाडु की टीम 249 रन पर ढेर हो गई. चिराग जानी ने चार विकेट लिए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.