This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विजय हजारे ट्रॉफी : तमिलनाडु की जीत में कार्तिक, मुकुंद और बाबा अपराजित चमके
ग्रुप सी के अन्य मुकाबलों में त्रिपुरा ने जम्मू एंड कश्मीर को जबकि गुजरात ने बंगाल को 38 रन से दी शिकस्त
Written by Press Trust of India
Last Published on - September 24, 2019 7:38 PM IST

सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (75), बाबा अपराजित (52) और कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर तमिलनाडु ने विजय हजारे वनडे ट्रॉफी ग्रुप सी के अपने पहले मैच में राजस्थान को 6 विकेट से शिकस्त दी।
पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी को बेताब एरोन फिंच
राजस्थान ने अरिजीत गुप्ता की 77 रन की पारी से 50 ओवर में 9 विकेट पर 261 रन बनाए। तमिलनाडु की टीम ने 48 ओवर में चार विकेट गंवा कर 262 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।
राजस्थान ने 43 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। गुप्ता ने पांचवें विकेट के लिए अशोक मनेरिया (35) के साथ 87 और फिर छठे विकेट के लिए तजिंदर सिंह (29) के साथ 62 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।
गुप्ता ने 87 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। आखिरी ओवरों में राहुल चाहर ने 25 गेंद में 48 रन की तेज पारी खेल स्कोर को 260 के पार पहुंचाया।
तमिलनाडु के लिए कृष्णामूर्ति विगनेश ने तीन जबकि रवि श्रीनिवासन साई किशोर और एम मोहम्मद ने दो-दो विकेट चटकाए।
पढ़ें: नवदीप सैनी का खेल टेस्ट क्रिकेट के अनुकूल : जहीर खान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज एन जगदिशन सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुकुंद और अपराजित ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर स्थिति को संभाल लिया।
कार्तिक ने एम शाहरुख खान के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
त्रिपुरा और गुजरात ने अपने-अपने मुकाबले जीते
दिन के अन्य मुकाबलों में त्रिपुरा ने जम्मू कश्मीर को दो विकेट से जबकि गुजरात ने बंगाल को 38 रन से हराया। जम्मू कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 197 रन पर आउट हो गई।
TRENDING NOW
त्रिपुरा ने आठ विकेट पर 198 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से बिशाल घोष ने 62 और मिलिंद कुमार ने 77 रन बनाए।
उधर, गुजरात की टीम ने भार्गव मेराई (63) के अर्धशतक तथा अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से आठ विकेट पर 253 रन बनाए और फिर बंगाल को 215 रन पर आउट कर दिया जिसकी तरफ से श्रीवत्स गोस्वामी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। गुजरात के लिए रस कलारिया ने 34 रन देकर चार विकेट लिए।
