add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खेलेंगे मयंक-अश्विन

मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 22, 2019 4:26 PM IST

Vijay Hazare Trophy, Karnataka vs Chhattisgarh: साउथ अफ्रीका को (India vs South Africa) टेस्‍ट सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अब भारतीय टीम को पड़ोसी देश बांग्‍लादेश (Bangladesh Tour of India) की टीम के साथ लोहा लेना है. इस सीरीज काे शुरू होने में अभी करीब 10 दिनों का वक्‍त बचा है. भारतीय टेस्‍ट टीम के सलामी बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे.

पढ़ें:- बतौर सलामी बल्लेबाज धमाकेदार शुरुआत के बाद रोहित ने कहा- अब इसे जाने नहीं दूंगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक से खेलते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक इस बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है. कर्नाटक को 23 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. इसी तरह तमिलनाडु के अश्विन होम टीम के लिए 23 अक्‍टूबर को गुजरात के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे।

खबरों की माने तें मयंक सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उपलब्‍ध रहेंगे. वो टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे. अगर कर्नाटक को सेमीफाइनल मैच में जीत मिलती है तो मयंक के सामने 25 अक्‍टूबर को  फाइनल मैच में कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन बनाने की चुनौती रहेगी.

पढ़ें:- शाहबाज नदीम से बेहद प्रभावित होंगे बिशन सिंह बेदी: रवि शास्त्री

भारतीय टीम को तीन नवंबर से बांग्‍लादेश के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में उतरना है. मयंक फिलहाल टी20 टीम का हिस्‍सा नहीं हैं. ऐसे में 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्‍ट सीरीज तक मयंक अग्रवाल के पास काफी वक्‍त रहेगा.

मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 85 की औसत से 340 रन बनाए. जिसमें एक दोहरा शतक व एक शतक शामिल है.