add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल : मुंबई ने हैदराबाद को 60 रन से हराया

हैदराबाद की टीम रोहित रायडू के नाबाद 121 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 17, 2018 5:18 PM IST

मुंबई ने वर्षा से बाधित विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में हैदराबाद को 60 रन से हरा दिया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 25 ओवरों में 2 विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे। उसी समय बारिश आ गई और फिर खेल संभव नहीं हो सका। अंपयारों ने वीजेडी प्रणाली का इस्तेमाल किया और मुंबई को 60 रन से विजेता घोषित कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई की जीत वैसे भी आसान लग रही थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखा और 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। शॉ 82 के कुल स्कोर पर मेहदी हसन की एक नीची रहती गेंद पर बोल्ड हो गए।

उनसे पहले मुंबई ने रोहित शर्मा (17) का विकेट जल्‍दी ही खो दिया था। रोहित को भी हसन ने 73 के कुल स्कोर पर आउट किया।

कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर से रन बना रहे थे। बारिश आने तक उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बना लिए थे। अजिंक्य रहाणे 29 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। रोहित रायडू (नाबाद 121) के अलावा हैदराबाद का कोई और बल्लेबाज विकेट पर खड़े रहकर उनका साथ नहीं दे सका। बवांका संदीप (29) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। अंत में अमित भंडारी (19) और हसन (23) ने रोहित के साथ कुछ देर खड़े रहने का साहस दिखाया।

TRENDING NOW

रोहित ने अपनी नाबाद पारी में 132 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन, रोयस्टन डिएस ने दो विकेट अपने नाम किए। धवल कुलकर्णी, शिवम दुबे, शम्स मुलानी को एक-एक विकेट मिले।