Vijay Hazare Trophy: तायडे की सेंचुरी से विदर्भ पहली बार चैंपियन, मजबूत सौराष्ट्र को फाइनल में हराया
विजय हजारे ट्रॉफी: तायडे की सेंचुरी से विदर्भ पहली बार चैंपियन, मजबूत सौराष्ट्र को फाइनल में हराया
विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती है. रविवार को खेले गए फाइनल में उसने सौराष्ट्र को 38 रन से मात दी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 19, 2026 8:55 AM IST
vidarbha-win-vijay-hazare (PTI Photo)
बेंगलुरु: विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती है. रविवार को खेले गए फाइनल में उसने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया. विदर्भ की जीत में अथर्व तायडे की कमाल की सेंचुरी का बड़ा योगदान रहा. इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी अच्छा साथ निभाया.
विदर्भ ने तायडे के 128 रन (118 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) की मदद से 317 रन का विशाल स्कोर बनाया. इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर ऑल आउट हो गई. सौराष्ट्र ने 30 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद काफी देर तक संघर्ष किया. पर यह जल्द ही 22.4 ओवर में चार विकेट पर 112 रन हो गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ (88) और चिराग जानी (64) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी थी. उनकी भागीदारी में विदर्भ की खराब फील्डिंग से भी काफी मदद मिली. बीच के ओवरों में विदर्भ के फील्डर्स ने कुछ कैच छोड़े.
मांकड़ को 70 रन पर हर्ष दुबे की गेंद पर मिड-विकेट पर जीवनदान मिला और जानी का कैच तक छूटा जब वह 14 रन पर थे जिससे सौराष्ट्र मैच को उम्मीद से कहीं ज्यादा देर तक खींचने में कामयाब रहा.
लेकिन आखिरकार मांकड़ के आउट होने के साथ ही उम्मीद की किरण खत्म हो गई. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर दुबे (59 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर कट करने की कोशिश की लेकिन पगबाधा आउट हो गए.
तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने जल्द ही जानी को आउट कर दिया. इसके बाद तेज गेंदबाज यश ठाकुर (50 रन देकर चार विकेट) और नचिकेत भुते (46 रन देकर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट कर विदर्भ की यादगार रात का समापन किया. विदर्भ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ जश्न मनाया गया.
इससे पहले तायडे ने एक शानदार वनडे पारी खेलकर विदर्भ को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. तायडे ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए सौराष्ट्र के गेंदबाजों को परेशान किया.
इस 25 साल के खिलाड़ी ने 66 गेंद में सात चौके से 50 रन बनाए. इसके बाद उनके अगले 50 रन सिर्फ 31 गेंद में बने जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. यह उनका तीसरा लिस्ट ए शतक था.
तायडे ने यश राठौड़ (54) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 18 ओवर में 133 रन जोड़े. तायडे ने अमन मोखाडे (33) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की भागीदारी भी की.
जब तायडे आउट हुए तब विदर्भ का स्कोर दो विकेट पर 213 रन था. फिर मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने विदर्भ को 300 रन के आंकड़े को पार कराया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.