• Home
  • News
  • Vijay Hazare Trophy: Wasim Jaffer to lead Vidarbha due to Faiz Fazal Injury

फैज फजल चोटिल, विजय हजारे ट्रॉफी में जाफर होंगे विदर्भ के कप्तान

दलीप ट्राफी के दौरान चोटिल हो गए थे टीम के नियमित कप्तान फजल

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 16, 2019, 11:02 AM IST

Published On Sep 16, 2019, 11:02 AM IST

Last UpdatedSep 16, 2019, 11:02 AM IST

Wasim Jaffer @PTI (FILE IMAGE)

अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर को विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के लिए विदर्भ क्रिकेट टीम का कार्यवाहक हकह कप्तान नियुक्त किया गया है। इसका कारण यह है कि नियमित कप्तान फैज फजल के हाथ में चोट लगी है।

पढ़ें: 5वें टेस्ट में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने कहा ‘मिशन’ पूरा हुआ

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसा माना जा रहा है कि फजल चोट से उबरकर टूनार्मेंट के बीच में ही टीम में वापसी करेंगे और कप्तानी भी करेंगे। विदर्भ क्रिकेट संघ ने टूनार्मेंट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में सीनियर टेस्ट गेंदबाज उमेश यादव को भी जगह दी है।

अपनी प्रेरणादायी कप्तानी में विदर्भ को लगातार दो बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले फजल को दिलीप ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी।

वीसीए अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने स्पोर्ट्स स्टार को दिए बयान में कहा, ‘फजल का इलाज चल रहा है। हालांकि वह अभी टीम में शामिल होने के लिए फिट नहीं हैं, लिहाजा हमने वसीम जाफर को अपना कार्यकारी कप्तान नियुक्त किया है।’

पढ़ें: इंग्लिश जर्सी पहनने के बाद से क्रिकेट मेरे लिए रोमांचक रहा है : आर्चर

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विदर्भ को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, बड़ौदा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश की टीमें हैं।

विदर्भ की टीम टूनार्मेंट में अपना पहला मैच 24 सितम्बर को दिल्ली के खिलाफ खेलेगी।

विदर्भ टीम :

वसीम जाफर (कप्तान), आरए संजय, अथर्व ताएदे, गणेश सतीश, रुषभ राठौर, अपूर्व वानखेड़े, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षय वाडकर, अक्षय वाखारे, अक्षय कारनेवार, आदित्य सरवटे, उमेश यादव, यश ठाकुर, दर्शन नालकांडे और श्रीकांत वाघ।

Editor's Pick