- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vijay Mallya spotted at India vs Australia ICC Cricket World Cup game in London
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का विश्व कप मैच देखने पहुंचे विजय माल्या
रविवार को द ओवल मैदान में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच देखने पहुंचे। अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा, ‘‘मैं यहां मैच देखने आया हूं।’’
Published On Jun 09, 2019, 06:14 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2019, 06:14 PM IST
@Siddharth Mallya Instagram
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के तहत रविवार को मुकाबला खेला जा रहा है। धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में आरोपी शराब व्यवसायी विजय माल्या को इस मैच को दौरान कैमरे पर कैद किया गया।
रविवार को द ओवल मैदान में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच देखने पहुंचे। अपना टिकट लेकर स्टेडियम में प्रवेश करते हुए माल्या ने कहा, ‘‘मैं यहां मैच देखने आया हूं।’’
पढ़ें:- जीत के साथ वर्ल्ड कप मिशन की शुरुआत करना अहम: विराट कोहली
अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे माल्या क्रिकेट प्रशंसक हैं और भारत में कथित तौर पर 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में वांछित हैं।
माल्या ने पिछली बार ट्विटर पर जो टिप्पणी की थी वह भी क्रिकेट से संबंधित थी। तब उन्होंने शुक्रवार को मध्य लंदन में शुरू हुए नए भारतीय रेस्टोरेंट और स्पोर्ट्स बार ऊटी स्टेशन की तारीफ की थी।
पढ़ें:- ICC ने ठुकराई गेल के ‘यूनिवर्स बॉस’ लोगो के इस्तेमाल का अनुरोध
माल्या को जमानत मिली हुई है और वह पिछले साल ब्रिटेन की अदालत के उन्हें प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ मामला लड़ रहे हैं।
यह भारतीय उद्योगपति इसके अलावा लगातार सोशल मीडिया पर कई बार भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिया पूरा कर्ज चुकाने की बात करता रहा है।
वेस्टमिन्सटर कोर्ट के प्रत्यर्पण के आदेश पर फरवरी में ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने हस्ताक्षर किए थे जिसके बाद माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में अपील की थी जिसे कागजों पर एक न्यायाधीश पहले ही खारिज कर चुका है और इस मामले में मौखिक सुनवाई दो जुलाई को होनी है।