• Home
  • News
  • Vijay Mallya wants to pick Jasprit Bumrah Surya Kumar yadav Rishabh Pant and KL Rahul for RCB

चार प्लेयर्स, जिन्हें आरसीबी के लिए खेलते देखना चाहते हैं विजय माल्या

आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, एक आईपीएल टीम के कप्तान के तौर पर मुझे लगता है कि उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 06, 2025, 11:45 AM IST

Published On Jun 06, 2025, 11:45 AM IST

Last UpdatedJun 06, 2025, 11:45 AM IST

VIJAY MALLYA

(Image credit- X)

Vijay Mallya on RCB: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 के खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया है. आरसीबी के फाउंडर विजय माल्या ने इस जीत को बेहद खास बताया है. विजय माल्या ने कहा, इस सीजन में RCB ने जिस तरह से खेला है, वह असाधारण रहा है. खास तौर पर, हर एक अवे गेम जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी, और मुझे लगता है कि यह एक IPL रिकॉर्ड भी है. उन्होंने चार खिलाड़ियों का नाम भी बताया, जिन्हें वह आरसीबी के लिए खेलते देखना चाहते हैं.

विजय माल्या ने कहा, आरसीबी ने दिखाया कि उसके पास युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का भी अच्छा संतुलन है और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, मैने इस जीत का जश्न मनाया. मेरे साथ कई दोस्त थे, जो खेल देखने आए थे और जाहिर है, हम सभी ने जश्न मनाया. उन्होंने कहा, जब मैंने इस टीम की स्थापना की, तो मैंने बीसीसीआई नीलामी में बैंगलोर की फ्रेंचाइजी खरीदी और इसका नाम रॉयल चैलेंजर्स रखा,और सपना था कि ट्रॉफी बैंगलोर में हो, मुझे तब एहसास नहीं था कि ट्रॉफी को बैंगलोर पहुंचने में 18 साल लगेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रजत पाटीदार की तारीफ

उन्होंने कहा, रजत पाटीदार ने बेहतरीन काम किया है, जब आपके पास विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी हों तो कप्तानी स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने शानदार काम किया. उन्होंने कहा, एक आईपीएल टीम के कप्तान के तौर पर, मुझे लगता है कि उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए भी देखा है, वे बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्षमताओं, कौशल और उनकी कप्तानी को मिलाकर, मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

‘किन चार खिलाड़ियों को आरसीबी के लिए खेलते देखना चाहते हैं’

विजय माल्या ने कहा कि अगर चुने आरसीबी के लिए दूसरी टीमों से खिलाड़ियों को चुनने को कहा जाएगा कि मैं जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत और केएल राहुल को सेलेक्ट करुंगा.

Editor's Pick