• Home
  • News
  • Vijay Shankar: I have full confidence that I can finish close matches

टीम इंडिया ने नए फिनिशर बनने को तैयार हैं विजय शंकर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए विजय शंकर ऑलराउंडर की भूमिका अदा करेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 13, 2019, 03:11 PM IST

Published On Jan 13, 2019, 03:11 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2019, 03:11 PM IST

Vijay Shankar AFP

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय वनडे टीम में शामिल हुए विजय शंकर को भरोसा है कि वो करीबी मैचों को खत्म करने की काबिलियत रखते हैं। निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में रनों का पीछा करते समय शंकर 19 गेंदो पर 17 रन बनाकर मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी। लेकिन शंकर को अपनी मैच खत्म करने की क्षमता पर विश्वास है।

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल, विजय शंकर लेंगे हार्दिक पांड्या और राहुल की जगह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अब मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं करीबी मैच खत्म कर सकता हूं। भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे ने मुझे अपने खेल की बेहतर समझ हासिल करने में मदद की।”

शंकर की काबिलियत पर पूर्व दिग्गज और भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी विश्वास दिखाया, जिससे शंकर को और भी आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा, “राहुल सर ने मुझसे एक बात कही कि मैं मैच खत्म करने की अपनी काबिलियत पर विश्वास रखूं। मुझे लगता है कि नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना मेरे खेल को सूट करता है क्योंकि इससे मैं करीबी मैच खत्म कर नाबाद रह सका।”

ये भी पढ़ें: भारतीय वनडे टीम में रिषभ पंत को शामिल किया जाय: माइकल वॉन

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आगे कहा, “न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 300 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए मैंने जो 87 रन बनाए, उसने मुझे बहुत विश्वास दिलाया कि मैं भी इसी स्तर का हूं। एक और मैच में, मैंने चेस में 60 रन स्कोर किए। इन सभी मैचों में मैं जब नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहा था, तो हमें 150 से 160 रनों की जरूरत थी और ये बहुत महत्वपूर्ण था कि मैं पारी को अच्छी तरह से आगे बढ़ाऊं और एक फिनिशर की भूमिका निभाऊं।”

विश्व कप 2019 के बारे में नहीं सोच रहे हैं शंकर

पांड्या की गैरमौजूदगी में विजय के पास विश्व कप से पहले भारतीय वनडे स्क्वाड में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है लेकिन वो फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। शंकर ने कहा, “मैं विश्व कप और उन सभी चीजों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर आप इन सब बातों के बारे में सोचेंगे तो खुलकर नहीं खेल पाएंगे। मुझे तैयार रहना होगा और अगर मौका मिलता है तो उसे दोनों हाथों से लेना होगा।”

Editor's Pick