विनायक सामंत फिर बने मुंबई सीनियर टीम के कोच

सामंत को 21 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया गया

Edited By : Press Trust of India |Aug 27, 2019, 09:05 AM IST

Published On Aug 27, 2019, 09:05 AM IST

Last UpdatedAug 27, 2019, 09:05 AM IST

Wankhede Stadium @BCCI

मुंबई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत को आगामी घरेलू सीजन के लिए फिर से मुंबई की सीनियर टीम का कोच बनाया गया है।

पढ़ें: छह मैचों के बाद टीम इंडिया नंबर-1

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एमसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

समझा जाता है कि सामंत को 21 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुंबई के पूर्व विकेटकीपर सुलक्षण कुलकर्णी को पेशकश की गई थी जिन्होंने इनकार कर दिया ।

सामंत पिछले सत्र में भी मुंबई की सीनियर टीम के कोच थे जिनके मार्गदर्शन में मुंबई ने विजय हजारे एक दिवसीय खिताब जीता।

पढ़ें: करुण नायर की 166 रन की पारी के बावजूद मैच ड्रॉ

41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई सामंत की देखरेख में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। सामंत ने अपने करियर में कुल 101 प्रथमश्रेणी मैच खेले हैं जिसमें कुल 3, 496 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है। उन्होंने विकेट के पीछे कुल 37 स्टंपिंग और 310 कैच लपके हैं।

Editor's Pick