- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vincy Premier T10 League 2020, la soufriere hikers beat dark view explorers by 6 runs
Vincy Premier T10 League 2020 में दूसरे दिन बना सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
Vincy Premier T10 League 2020, La Soufriere Hikers vs Dark View Explorers
Published On May 24, 2020, 11:01 AM IST
Last UpdatedMay 24, 2020, 11:01 AM IST
Vincy Premier T10 League 2020
विंसी प्रीमियर टी10 लीग (Vincy Premier T10 League 2020) के चौथे मुकाबले में शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना। डार्क व्यू एक्सएक्सप्लोरर्स और ला सोइरेरे हाइकर्स (Dark View Explorers VS La Soufriere Hikers) के बीच खेले गए मुकाबले में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना।
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज को हुआ कोरोना, घर में ही किया गया कवारेंटाइन
ला सोइरेरे हाइकर्स ने मैच में निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 109 रन ठोक दिए। विरोधी टीम ने भी उनका डटकर मुकाबला किया। हालांकि वो मैच में छह रन से पीछे रहे गए। डार्क व्यू एक्सएक्सप्लोरर्स की टीम 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई।
The Dark View Explorers put up a good effort chasing the La Soufriere Hikers, but fell short by 6 runs. pic.twitter.com/ivyEds9nku
— VINCY PREMIER LEAGUE (VPL T10 ) (@VPLT10) May 24, 2020
जीत के हीरो डिलन डगलस रहे जिन्होंने 20 गेंदों में 40 रन ठाके दिए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा सलवन ब्राउन ने भी 15 गेंदों पर 23 रन की अहम पारी खेली।
लॉकडाउन में पाई-पाई को मोहताज हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, ICA ने दी 80 हजार की मदद
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विरोधी टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। डार्क व्यू के लिए डेरोन ग्रीव्स 20(18) और कप्तान लिंडन जेम्स 48(29) ने 5.3 ओवर बल्लेबाजी करने के दौरान 54 रन की साझेदारी बनाई। बाकी बल्लेबाजों से उतना योगदान नहीं मिल पाने के कारण टीम को करीबी हार झेलनी पड़ी।