add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Vincy Premier T10 League: कोरोना काल में हुई क्रिकेट की वापसी, नहीं चला विंडीज के स्टार खिलाड़ियों का जादू

दूसरे मुकाबले में रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 70 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 23, 2020 12:23 PM IST

Vincy Premier T10 League: कोरोना काल में विंसी प्रीमियर टी10 लीग (VPLT10) के जरिए क्रिकेट की मैदान पर शुक्रवार को वापसी हो गई। पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में साल्ट ब्रेकर्स ने ग्रेनेडाइन डाइवर्स को जबकि दूसरे मुकाबले में ला सुफेरियर हाइकर्स ने बोटेनिक गार्डन रैंजर्स को 9 विकेट से रौंद दिया। दिन का तीसरा और अंतिम मैच डार्क व्यू एक्सपोलोरर और फोर्ट चारलोटे स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जहां डार्क व्यू ने 8 विकेट से बाजी मारी।

डाइवर्स ने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने सभी विकेट खोकर 68 रन बनाए। उसकी ओर से एस ब्राउन ने 13 गेंदों पर सर्वाधिक 24 रन बनाए। ब्रेकर्स की ओर से डब्ल्सू स्ट्रॉ ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने को लेकर हामी नहीं भरी है: बीसीसीआई

69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रेकर्स टीम ने 9.2 ओवर में 7 विकेट पर 70 रन बनाक मैच जीत लिया। उसकी ओर से इंटरनेशनल स्टार सुनील अंब्रीश कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यू थॉमस ने सबसे अधिक 20 रन बनाए।

दूसरे मुकाबले में रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 70 रन बनाए। उसकी ओर से केसरिक विलियम्स ने सर्वाधिक नाबाद 15 रन की पारी खेली। हाइकर्स की ओर से जे हेवुड ने तीन विकेट लिए।

71 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हाइकर्स ने 5.4 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन बनाए। डी मालोनी ने सबसे अधिक 20 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली।

सीएसए ने सौरव गांगुली को आईसीसी अध्यक्ष के लिए समर्थन वाले स्मिथ के बयान से किया किनारा

अंतिम मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट पर 75 रन बनाए। ओपनर जीडी पोप ने सबसे अधिक 28 रन का योगदान दिया। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डार्क व्यू ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बनाए।