• Home
  • News
  • Vincy Premier T10 League: Sunil Ambris Scores Half Centuris as Salt Pond Breakers beat La Soufriere Hikers

Vincy Premier T10 League: सुनील अंब्रीश की 75 रन की पारी से ब्रेकर्स को मिली तीसरी जीत

ब्रेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में बिना कोई नुकसान के 132 रन बनाए

Edited By : Cricket Country Staff |May 25, 2020, 10:45 AM IST

Published On May 25, 2020, 10:45 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2020, 10:45 AM IST

Sunil Ambris with Rosten Chase

Vincy Premier T10 League: इंटरनेशनल स्टार सुनील अंब्रीश के शानदार 75 रन की पारी के दम पर साल्ट पॉन्ड ब्रेकर्स ने ला सुफियरे हाईकर्स को 25 रन से हराकर विंसी प्रीमियर टी10 लीग (VPL) में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

इस जीत से ब्रेकर्स के 3 मैचों से 6 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंटस टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस हार के बावजूद हाईकर्स प्वाइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर है। ब्रेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में बिना कोई नुकसान के 132 रन बनाए। मौजूदा टूर्नामेंट का ये सबसे अधिक टोटल है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोरोना काल में क्रिकेट का हाल: स्टेडियम में दर्शक नहीं, बाउंड्री पर सेनेटाइजर

ब्रेकर्स की ओर से अंब्रीश के साथ कादिर नेड पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने हाइकर्स की खराब गेंदबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। हाईकर्स की ओरी से डिलन डगलस ने जरूर 47 रन की पारी खेली लेकिन जीत के लिए ये नाकाफी थी। 133 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईकर्स टीम 5 विकेट पर 107 रन ही बना सकी।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- नहीं होगा टी20 विश्व कप

दिन के एक अन्य मैच में आसिफ हुपर्स के नाबाद 59 रन की बदौलत ग्रेनेडीज डाइवर्स ने फोर्ट चार्लोट स्ट्राइकर्स को 22 रन से पराजित कर दिया। डाइवर्स ने 3 विके पर 114 रन बनाए। स्ट्राइकर्स की तीन मैचों में ये तीसरी हार है। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 6 विकेट पर 92 रन बनाए।

Editor's Pick